सौंदर्य प्रसाधन भी हैं फल-सब्जियां: आहार मे फल और सब्जी होना बहुत ही ज़रूरी है क्योंकि इन मे है विटामिन, मिनरल और फ्लवॉनाय्श्ड्स/ जो बहुत ही स्वास्थ्य वर्धक है| कई लोगो ने प्रयास किया है की हर रोज सिर्फ़ फल, सब्जी और नट्स पर ही जीए और अनाज को आहार मे से नाबूद किया| उन के शरीर मे स्फूर्ति आती है, आँखों मे चमक और त्वचा मे अनोखा निखार| यह है फल और सब्जी खाने के फायदे | यह पोषण भी देते है और शरीर मे से विष भी निकल देते है जिस से लंबे उमर तक रोगो से बचा के रहते है| अगर फल और सब्जी खाने से इतना फायदा है तो उन का उपयोग सौंदर्य प्रसाधन के लिए किया जाए तो उत्तम है| फेस क्रीम्स और कॉसमेटिक्स के बदले फल और सब्जी का उपयोग करे तो प्राकृतिक तरीके से गजब निखार आता है और कोई नुकसान भी नहीं होता है| जानिए सौंदर्य प्रसाधन मे फल और सब्जी का उपयोग और कैसे इस्तेमाल करे
नींबू
हर रोज सवेरे नींबू का रस पीने से पेट साफ रहता है और शरीर मे से विष निकल जाते है| विटामिन सी होने के कारण यह त्वचा के लिए अव्वल नंबर का सौंदर्या प्रसाधन है| अकेले ही या तो अन्य सामग्री जैसे की शहद, नारियल तेल, नीम का पेस्ट या तो हल्दी के साथ मिला के लगाने से चेहरे पर के दाग धब्बे मिट जाएँगे| Collagen का निर्माण होगा| त्वचा भरी हुई लगेगी और आप जवान दिखेंगे|
टमाटर
टमाटर को खाए और चेहरे पर भी लेप करे| टमाटर का पेस्ट बना के एक घंटे तक चेहरे पर लगा के रखे तो कील, मुहसो से छुटकारा मिलेगा और रंग भी निखार जाएगा|
खीरा
ककड़ी या खीरा अगर शरीर को फाइबर और ठंडक प्रदान करता है तो त्वचा के लिए भी इतना ही गुणकारी है| तेलीय त्वचा हो को ककड़ी का स्लाइस चेहरे पर घिसे और देखे कैसे फ्रेश हो जाता है| ककड़ी के स्लाइस आँखो पर रखे और काले दाग से पाए छुटकारा|
अनानास
अनानास मे विटमिन्स है, मिनरल्स है और खास ऐसे तत्त्व जो रंग निखार दे| अनानास खाए और इस का एक स्लाइस चेहरे पर घिस के रखे|
आलू
आलू मे पोटैशियम , phosphorous और सल्फर है| आलू खाए और एक स्लाइस को चेहरे पर घिसे तो चेहरा चमकने लगेगा, दाग कम होंगे और निखार आएगा|
लहसुन
लहसुन मे गंधक बेस्ड ऐसे कई केमिकल्स है जो लहू को स्वछ कर देते है| लहसुन को पीस के चेहरे पर लगाए तो फायदा है| धूप से होने वाले नुकसान से आप बच जाएँगे| कील मुहासे हो तो इन से मिलेगा छुटकारा|
स्ट्रॉबेरी
खाने मे मजेदार स्ट्रॉबेरी त्वचा मे निखार लाने के लिए भी इतना ही कारगर है| स्ट्रॉबेरी मे malic acid होता है जो सच मे त्वचा का रंग सुधार देता है और एंटीऑक्सीडेंट्स विष को निकल के त्वचा को फ्रेश और हेल्थी बना देते है|
संतरा
संतरे मे विटामिन सी खूब होता है और AHA होता है जो झुर्रिया मिटा देती है| रस पिए और पेट साफ करे और थोड़ासा रस और छिलके का पेस्ट चेहरे पर लगाए तो डेड स्किन निकल जाएँगे और झुर्रिया कम होंगी|
एवोकाडो
एवोकाडो के गुदा मे कुद्रती फैट्स है जो ड्राइ स्किन के लिए टॉनिक है| एवोकाडो के नियमित उपयोग से त्वचा को विटामिन E, A और D मिलता है, प्रोटीन मिलता है और चेहरा कोमल और लचकीला हो जाता है| sun damageसे रिकवरी हो जाता है, दाग धब्बे खत्म होते है और एजिंग से मिलती है सुरक्षा|
जर्दालु
जर्दालु खाए और उस के बीज का पेस्ट बना दे| इन मे होता है beta carotene जो स्किन प्रॉब्लम्स को दूर कर देता है| साथ मे एसिड्स और अन्य तत्त्व से चेहरा सॉफ और कोमल हो जाता है|
पपीता
स्किन प्रॉब्लम्स मे पपीता वरदान रूप है| अगर त्वचा पर कील हो, दाग हो और त्वचा बेजान हो गयी है तो कच्चा पपीता का पेस्ट लगाए| चेहरे को कोमल और लचकीला बनाना है तो पक्के पपीते का उपयोग करे और देखे कैसे गजब का रिज़ल्ट आता है|
अनार
अनार के दाने खाए और उस के छिलके को फेंक ना दे| इन को सुखाके पाउडर बनाए और पानी मिला के चेहरे पर लगाए तो दाग, झुर्रिया और ऐसे blemish से छुटकारा मिलेगा|
TAGS: #सौंदर्य निखार के उपाय #घरेलू ब्यूटी टिप्स #vegetables for beautiful skin in hindi #fruit and vegetable for skin in hindi #fruits and vegetables for skin fairness in hindi #phal aur sabzi ke faide
Juned Shekh , Nov 07, 2017
Aapne jo uses bataye hain fruits ke aur vegetables regarding face beautiness ke that was well written aur affordable bhi hain.
Preeti Bishat , Nov 10, 2017
Agar aap roj 3 kela aur doodh piyoge to aapka wajan badhega aur aap healthy ho jaaoge isiliye aap jo log wajan badhana chahte hain wo yahi karen.