कच्चे आम के फायदे और नुकसान (Raw mango benefits and side effects in hindi, kache aam ke fayde aur nuksan in hindi): पक्का आम जीतना गुणकारी है तो कच्चा आम भी कुछ कम नहीं है स्वस्थ के लिए| जानिए कच्चे आम सेवन करने के फायदे और कच्चे आम के उपयोग|
सम्बंधित जानकारी
कच्चे आम के फायदे से एसिडिटी दूर करे – Raw mango benefits for acidity in hindi
कई लोगो की जीवन शली और आहार खाने का तरीके ऐसा होता है की आमवात याने की एसिडिटी हो जाती है जो और परेशान कर देती है | इन सभी का सरल उपाय है कच्चे आम का सेवन जो आमवात और उससे होने वाली पेट, आँत की समस्या और जोड़ो मे दर्द को हटा देता है |
- तोतापरी या ऐसा कोई भी कच्चा आम जो ज़्यादा खट्टा नहीं होता है उसे चुने और बारीक काटे और प्याज भी बारीक काटे | इस पर थोड़ा सेंधा नमक और चुटकी चीनी मिला के भोजन के साथ खाने से कच्चे आम से एसिडिटी मे राहत मिलती है |
- कच्चे आम का कचुम्बर बनाए ककड़ी और प्याज के साथ मिला के और भोजन के साथ सेवन करे एसिडिटी को दूर रखने के लिए |
- कच्चे आम पानी मे उबाले छिलके के साथ और यह पानी खाली पेट सेवन करे |
(और पढ़े- पेट की गैस, एसिडिटी का रामबाण इलाज )
कच्चे आम के गुण लू से बचाए – Raw mango juice benefits for heatstroke in hindi
आम गर्मी का फल है और तासीर मे ठंडा है जिस के कारण यह गर्मी मे लू के असर के लिए बेजोड़ उपाय है | जानिए कैसे लू से बचे आम के उपयोग से|
- गर्मियो मे धूप मे घूमने से लू लगने की संभावना अक्सर रहती है | कच्चे आम से लू लगने की संभावना दूर रहती है |
- कच्चे आम और प्याज का कचुम्बर का सेवन करे धूप मे जाने से पहले और बाद मे या तो कच्चे आम का पन्ना लू से सुरक्षित रहने के लिए पिए |
- जिन्हे लू लग जाए तो कच्चे आम के पन्ने मे चीनी और सेंधा नमक मिला के दिन मे 3 बार पिलाए |
कच्चे आम के उपयोग से डीहाइड्रेशन दूर करे – Raw mango juice benefits for dehydration in hindi
गर्मियो में धूप मे घूमे तो पसीने के कारण शरीर मे डीहाइड्रेशन हो जाता है और लू का एक लक्षण है अत्यंत डीहाइड्रेशन | ऐसे मे कच्चे आम डीहाइड्रेशन के लिए बेहतरीन उपाय है | जानिए आम से कैसे डीहाइड्रेशन से बच के रहे |
- धूप मे ज़्यादा घूमे तो लू लगने की संभावना के साथ डीहाइड्रेशन का भी ख़तरा रहता है | कच्चे आम के स्लाइस पर नमक और चीनी पाउडर छिड़क के धीमे से चबाये या चूसे तो यह ख़तरा टल जाता है |
- कच्चे आम का पन्ना बनाए और चीनी और नमक मिला के पीए तो डीहाइड्रेशन दूर हो जाता है |
- इस तरह आम का पन्ना पीने से पसीना भी कम होगा |
कच्चे आम के औषधीय गुण से पेट की तकलीफ़ दूर – Raw mango benefits for stomach problems in hindi
पेट की तकलीफ़ गर्मियो मे मामूली बात है | इस का इलाज है कच्चा आम | ऐसे आम चुने जिस मे गुठली अभी कठोर ना हो गई हो और छिलके के साथ उपयोग करे क्योंकि छिलके मे ऐसे तत्त्व है जो पेट की तकलीफो के लिए बेहद फयदेमंद है |
- गर्मियो में खाना पचाना और भूख ना लगना साधारण शिकायत है जिसे दूर करने के लिए कच्चे आम से पेट की तकलीफो मे इलाज करे, बस कच्चे आम को काटे, गुड और चुटकी जीरा और नमक छिड़क के भोजन के साथ खाए |
- सलाद मे कच्चे आम को कददूकस कर के डाले और खाए |
- कच्चे आम मे पेक्टिन भरपूर होता है जो आँतो की सफाई करता है और पेट के अंदुरनी लाइनिंग को सॉफ कर के पेट की समस्या को हल कर देता है |
(और पढ़े -एक घरेलु उपाय जो पेट की सभी बीमारियों को दूर भगाये)
कच्चे आम के फायदे से वजन कम करे – Raw mango benefits for weight loss in hindi
क्योंकि कच्चे आम विषनिवारक है तो वजन भी नियंत्रण मे करता है और वजन कम करने मे भी सहायक है | सीधी सी बात है | कच्चा आम तुरा है और पेट को साफ करता है | पेट साफ हो तो मेटाबॉलिज़्म सुधर जाता है और फिर वजन भी नियंत्रण मे आ जाता है |
- कच्चे आम मे फाइबर, विटामिन C और कैरोटीन के साथ एंटीऑक्सिडेंट्स खूब होते है जो शरीर मे से विष निकालते और पाचन तंत्र तेज करते | हमेशा कच्चा आम छिलके के साथ ग्रहण करे वजन कम करने के प्रयास में |
- कच्चा आम वजन कम करने मे मददरूप होता है स्वादिष्ट तरीके से अगर आम के पन्ने मे जीरा, काली मिर्च, अदरक का रस और शहद मिला के आप सेवन करे तो |
- कच्चे आम की सब्जी बना के खाए या तो सब्जी मे कच्चे आम बारीक काट के खाए | दाल मे कच्चा आम डाले और खाए | आम के मौसम के बाद हमेशा अमचूर पाउडर का इस्तेमाल करते रहे |
(और पढ़े - पेट की चरबी वाला मोटापा कैसे कम करे )
कच्चे आम के लाभ दाँत और मसूड़ों के लिए – Raw mango health benefits strengthens teeth and gums in hindi
कच्चे आम मे तुरा और खट्टा दोनो पदार्थ है जो दांतो को साफ भी करता है और तुरा होने के कारण मसूड़ों को मजबूत बना देता है | दांतो के लिए कच्चे आम इस तरह इस्तेमाल करे:
- कच्चे आम चबाने से इन मे रहे एसिड और अन्य तत्वो से दाँत सॉफ हो जाते है, मसूड़े मजबूत होंगे और अगर मसूड़ों मे से खून आता है तो यह भी बंद होगा |
- सिर्फ़ आम ही नहीं, आम के छिलके और इस की डंडियों से भी दाँत मजबूत बने रहते है |
- दन्त मंजन मे अामचूर मिलाए तो दाग भी दूर हो जाएँगे मसूड़े मजबूत होने के साथ |
- आम की गुठली से दाँत घिसे तो सफेद होंगे और मसूड़े मजबूत होंगे |
(और पढ़े - दाँत में किसी भी प्रकार के दर्द का अचूक उपाय )
कच्चे आम के फायदे से उल्टी रुक जाए – Benefits of raw mangoes for nausea cure in hindi
गर्भवती होने पर महिलाओ को उल्टी की बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है जो कच्चे आम से रोकी जा सकती है इस तरह:
- उल्टी होने की संभावना हो, जो गर्भवती महिलाओ मे ख़ास होती है तो उन्हे कच्चे आम के टुकड़े, प्याज, कददूकस किया अदरक और नमक मिला के भोजन के साथ खाए |
- उल्टी को रोकने के लिए गर्भवती महिलाए आम का पन्ना पीती रहे जिस मे थोड़ा अदरक का रस और नींबू के छिलके को निचोड़ा हो |
- और कुछ नहीं तो मुँह मे एक टुकड़ा आम रखे तो भी उल्टी आती हो तो भी रुक जाएगी |
(और पढ़े- गर्भावस्था के समय उल्टी होने पर आजमायें ये तरीके )
कच्चे आम के गुण यकृत मजबूत बनाए – Benefits of Raw mangoes for liver in hindi
कच्चे आम मे गुण है की पेट को साफ करे और आँत को भी साफ करे और वसा को पिघलाए जिस से यकृत पर बोझ हल्का हो के यकृत तंदूरस्त हो जाता है | कच्चे आम यकृत के लिए इस प्रकार उसे करे:
- कच्चे आम मे गुण है की पित्त और वता मिटाता है और यकृत की समस्या हो तो कच्चा आम यकृत के विकार मे बहुत अक्सीर इलाज है|
- कच्चे आम के टुकड़े और प्याज के टुकड़े पर जीरा छिड़क के खाए |
- पक्के आम ज़्यादा मात्रा मे ना खाए क्योंकि इस से विटामिन A की मात्रा यकृत मे बढ़ जाए तो यह नुकसान कारण को सकता है | कैरोटीन यकृत मे विटामिन A मे परिवर्तित होता है इसीलिए ज़्यादा खा लिए कोई दिन तो कोई बात नहीं मगर हर रोज़ ज़्यादा मात्रा ना खाए |
कच्चे आम के फायदे से मुहाँसे कम करे – Raw mango benefits for pimple treatment at home in hindi
- कच्चे आम का एक टुकड़ा मुहाँसो पर घिसने से छिद्र खुल जाते है और कीटाणु का नाश होता है जिस से मुहाँसे मिट जाते है |
- कच्चे आम को उबाल के गुदा निकाल के इस मे हल्दी और नींबू मिला के आप कील मुहाँसो पर लगाए तो इन से छुटकारा मिलेगा |
- कच्चा आम उबाले और उबले हुए पानी से चेहरा धोते रहे तो पिंपल्स मे फायदा होता है क्योंकि छिलके मे कई गुण है पिंपल निकालने के लिए |
(और पढ़े- पिंपल,फोड़े,फुंसी हमेशा के लिए दूर करने का ऐसा जानदार नुसखा किसी ने नही बताया होगा)
कक्चा आम के उपयोग कब्ज और गैस के लिए - Raw mango ke fayde for eases gas and constipation
- कच्चे आम मे सोंठ, जीरा और हींग मिला के सेवन करे तो गैस की शिकायत नहीं रहेगी |
- कच्चे आम मे रहे पेक्टिन और फाइबर से आप को क़ब्ज़ की शिकायत नहीं रहेगी, बस कच्चे आम, प्याज बारीक कटे और लाल मिर्च, सेंधा नमक छिड़क के आहार के साथ खाए |
- कच्चा आम गैस और कोंस्टीपेशन हो जाए तब अवश्य उपयोग करे और कच्चा ही खाए मगर सीमित मात्रा मे तो इस परेशानी से मुक्त रहेंगे |
(और पढ़े - पेट गैस से तुरंत राहत पाने के असरदार घरेलू नुस्खे)
कच्चेआम का पन्ना के फायदे – Health benefits of aam panna, Mango Drink in hindi
- कच्चे आम का पन्ना स्वादिष्ट और पोषक तत्वो से भरा है जो शरीर की कोशिका को रेजुवेनेट करता है याने की रसायन का काम करके शरीर मे उर्जा पैदा करता है इसीलिए थके पके गर्मियों मे आप आए हो तो एक गिलास आम पन्ना पी के ताज़गी भर जाती है |
- कच्चे आम पन्ना पीने से गर्मियो मे जो पित्त का प्रकोप होता है वो नियंत्रण मे रहता है और यकृत बलवान हो के पाचन तेज कर देता है |
- जो स्वस्थ के बारे मे सजग है उनके लिए कच्चे आम का पन्ना बेहद फयदेमंद है क्योंकि कोलेस्ट्रॉल कम करके, लहू स्वच्छ करके, दिल को मजबूत बना के यह गर्मियो मे आप के अंदर स्वस्थ और उत्साह बनाए रखता है |
कच्चे आम के घरेलु नुस्खे से शुगर और डायबिटीज का इलाज करे – (kache aam ke fayde )raw mango for diabetes in hindi
- कच्चे आम को छिलके सहित उबाले पन्ना बनाने के लिए और यह पानी फेंक देने के बजाए इस मे काली मिर्च और सेंधा नमक, थोड़े बूँद नींबू के रस के साथ, आधा कप सेवन करे तो ब्लड शुगर नियंत्रण मे रहता है |
- कच्चे आम के अंदर के भाग मे जितना गुण है इतना छिलके मे है जब शुगर कंट्रोल की बात आती है इसीलिए डायबिटीज अवश्य कच्चे आम को छिलके के साथ बारीक काटे और प्याज के साथ कचुम्बर के रूप मे आहार के साथ सेवन करे |
- कच्चा आम बारीक काटे और दही के साथ सेवन करे तो ब्लड शुगर नियंत्रण मे रहने के साथ पाचन भी सुधर जाता है डायबेटिक्स मे और भूख खुल जाती है |
(और पढ़े - डायबिटीज के लक्षण और उपचार )
पसीना नही आएगा कच्चे आम के लाभ से – Raw mango benefits for sweating in hindi
- कच्चा आम ठंडक प्रदान करता है आयुर्वेद के अनुसार इसीलिए इस के सेवन से पसीना कम होता है और शरीर मे से सॉल्ट्स पसीने के मार्ग से निकल नहीं जाते है और लू का असर कम होता है गर्मियों में |
- कच्चा आम खाने से दोषो मे संतुलन आ जाता है और मेटाबॉलिज़्म ठीक से चलता है जिस से शरीर मे उर्जा रहती है और श्रम करने की क्षमता बढ़ जाती है और पसीना कम निकलता है |
- कच्चे आम और प्याज खाए तो ठंडक का असर दुगुना हो जाता है क्योंकि प्याज भी ठंडक प्रदान है |
(और पढ़े - पसीने की बदबू का तुरंत इलाज | तन की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय )
कच्चे आम के फायदे बाल सुंदर बनाने के लिए – Uses of raw mango for hair beautifier in hindi
- कच्चे आम खनिज तत्त्व और विटामिनो का भंडार है और केश सौंदर्य के लिए उत्तम है, बस इस का रस निकाले, नारियल तेल मे मिलाए और लगाए बालो में |
- कच्चे आम को मिक्सर मे पेस्ट बनाए और अलोएवेरा मिला के बालो मे लगाए तो देखे कैसे लंबे और घने बने रहते है आप के बाल |
- कच्चे आम से रूसी का नाश होता है और बालो मे लगाए तो रूसी से होने वाला नुकसान मे अटकायत आता है और बाल फिर से खिल उठेंगे |
(और पढ़े- पतले बालो को मोटा घना बनाने के असरदार उपाय)
कच्चा आम के गुण विटामिन C से भरपूर खून साफ़ करता है – Raw mango juice benefits a treasure house of vitamin C that purifies blood
- गर्मियो मे पित्त विकार C बच्चे कच्चे आम के सेवन से और रखे अपना खून स्वच्छ और विष से मुक्त क्योंकि कच्चे आम मे कई एंटीऑक्सिडेंट्स और विष निवारक तत्त्व है, खास कर के पूरते मात्रा मे विटामिन C |
- कच्चे आम को बारीक काटे और चाहे तो प्याज के साथ मिलाए और उपर कला नमक और जीरा पाउडर ज़रूर डाले ताकि पचने मे हल्का रहे |
- हमेशा भोजन के साथ ही कच्चे आम खाए ताकि पेट मे एसिडिटी ना हो और विटामिन C को शरीर अच्छी तरह शोध ले और साथ मे भोजन मे रहे लोह तत्त्व को भी शोधने मे मदद करे |
(और पढ़े- जानिए त्वचा के लिए विटामिन C के फायदे )
कच्चा आम के फायदे रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ाए – Health benefits of raw mango improves immunity in hindi
- कच्चे आम मे भरपूर मात्रा मे विटामिन C के साथ है कई ऐसे फ़यटोकेमिकल्स जो विष निवारक है और शरीर मे से विष निकल जाने से रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ जाती है |
- कच्चे आम मे है अनोखा संगम रसायन, विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट्स का जो खून मे सफेद कन के निर्माण मे सहायक है जिस से रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ जाती है |
- कच्चे आम खाए कचुम्बर के रूप मे तो और फायदा होगा इम्युनिटी बढ़ाने मे और ऐसे आम पसंद करे जिस मे नरम कोमल गुठली हो जिसको भी काट के आम के साथ सेवन करे |
कच्चा आम के फायदे से घमोरी नाश करे - Benefits of raw mango treats prickly heat in hindi
- गर्मियो मे कच्चे आम का खूब सेवन करे तो शरीर ठंडा रहता है और पसीना कम निकलता है जिस के परिणाम स्वरूप घमोरियां नहीं होती है |
- कच्चे आम से पसीना कम निकलता है और नमक भी नहीं बह जाता है जो दो मुख्य कारण है घमौरियों के लिए और इस तरह आप कच्चे आम से घमौरियों से सुरक्षित रहेंगे |
- चाहे तो कच्चा आम छिलके के साथ उबाले और इस उबले पानी को नहाने के पानी मे मिलके स्नान करे |
कच्चे आम के घरेलु उपाय से उर्जा बढ़ाये – Raw mango benefits boosts energy in hindi
- सीधी सरल बात है की कच्चे आम के सेवन से मेटाबॉलिज़्म सुधर जाता है और परिणाम यह है की शरीर स्फुर्तीला रहता है |
- कच्चे आम और गुड मिला के खाए और देखे कैसे आप रहते है उर्जा से भरपूर दिन भर |
- कच्चे आम सलाद मे मिला के खाए और दोपहर को जो सुस्ती चढ़ जाती है इस से मुक्त रहके पुर दिन काम करे |
स्कर्वी के लिए कच्चा आम लाभदायक – Kache aam ke fayde for scurvy in hindi
- स्कर्वी होता है विटामिन स के अभाव से और कच्चे आम मे विटामिन सी भरपूर मात्रा मे है इसीलिए सीज़न मे कच्चे आम का सेवन करे तो स्कर्वी से बच के रहेंगे |
- विटामिन स से शरीर मे संग्रहण नहीं होता है इसीलिए हर रोज कच्चा आम खाए तो दैनिक ज़रूरियत कच्चे आम में से मिल जाती है |
- कच्चे आम मे आयरन भी है जो विटामिन C के साथ जुड़ के शरीर मे ग्रहण हो जाता है और उर्जा भी बढ़ा देता है स्कर्वी के विरुद्ध रक्षण देने के साथ |
कच्चा आम खाने के नुकसान और दुष्प्रभाव – Raw mango side effects in hindi
कच्चा आम गुणों और फायदे का खजाना है तो आप को ऐसा होगा की चलो और ज़्यादा खा ले मगर ज़्यादा सेवन करने से दुष्प्रभाव है जो जानिए:
- ज़्यादा आम खाए तो पेट मे दर्द और दस्त हो सकता है और पेट मे जलन भी हो सकता है |
- पाचन पर भी अतिशय कच्चे आम का सेवन का असर होता है जो ध्यान मे रखे |
- अगर किसी को आम से एलर्जी हो तो प्रुरिटिक एरिथमा परूरितिक चेहरे, गले और बाँहों पर होता है जिस के निशान है लाल रंग के फोड़े | ऐसे मे आम का खाना 2 हफ्ते तक बिल्कुल बंद कर दे |
- कच्चे आम खाए तो अच्छी तरह सॉफ करे और धो के खाए नहीं तो सलमोनेल्ला जैसे बैक्टीरिया होने से पेट मे अत्यंत गड़बड़ी हो जाता है और डॉक्टर से ट्रीटमेंट लेना होता है |
- कच्चा आम एसिडिक याने खट्टा है और इस में तत्त्व है जो पित्त की तकलीफ और यकृत की तकलीफ को दूर करे मगर अतिशय खाने से पित्ताशय पर असर हो सकता है औरवासा को यकृत सही तरीके से पाचन नहीं कर सकेगा और साथ में एसिडिटी भी होने की सम्भावना है |
- कच्चे आम को उस के छिलके और मुख के आस पास का चिकना रास साफ़ किये बिना खाये तो मुँह के अंदर , पेट में और आंत में सूजन हो के दर्द होता है |
- बच्चो को खट्टे कच्चे आम पसंद है मगर उन को भी सीमित मात्रा में दे क्योंकि आम में रहे एसिड से दांतो का इनेमल घिस जाता है और दांतो को नुकसान हो सकता ह |
- पेट में अलसर हो या एसिडिटी हो तो कच्चे आम खाने से हालत बिगड़ सकती है |
- एलर्जी जिन्हे जल्दी से हो जाता है वो कच्चे आम खाना चाहे तो पहले छिलका निकाल दे क्योंकि इसीमे ऐसे तत्त्व है जो एलर्जी पैदा करते है जिस मे गहरे से गहरा लक्षण है की स्वास लेना मुश्किल हो जाता है और एमर्जेन्सी ट्रीटमेंट लेना पड़ता है | छिलके मे उरुषिोल ज़िम्मेदार है इन चिन्ह् के लिए |
- आम सब की कमज़ोरी मगर इसको सही मात्रा में खाये और सावधानी रख कर बचे रहे इसके दुष्प्रभाव से | साथ में पूरी गर्मी मौसम के फल का पूरा आनंद ले|
TAGS: #raw mango benefits and sideeffects in hindi #health benefits of raw mango in hindi # kache aam ke fayde aur nuksan in hindi # kache aam ke fayde labh upay gharelunuskhe upyog gun in hindi
manika, May 07, 2019
Zyada kacche aam bhi nhi khane chahie kache aam ke nuksan bhi ho sakte hai jaise badhajmi, pet dard ki shikayat