Gharelu nuskhe for Acidity : एसिडिटी का कारण और निवारण

Gharelu

एसिडिटी का इलाज, एसिडिटी का घरेलू उपचार ( Acidity ka ilaj in hindi ) : अकसर हमारे खाने की गलत आदतों की वजह से एसिडिटी, पेट में जलन की शिकायत रहती है।विज्ञान के हिसाब से खाने का सही मात्रा में पाचन के लिए हमारे पेट में प्रवाही बनती है जिसे एसिड कहते है और जब ये एसिड की मात्रा बढ़ जाती है तो पेट में जलन होती है जिसे एसिडिटी कहा जाता है। अगर ये उत्पन होने वाले प्रवाही की मात्रा हद से ज्यादा बढ़ जाये तो यह शरीर के लिए हानिकारक है जिसका इलाज न किया जाये तो अन्य प्रकार के रोग हो सकते है।एसिडिटी आज के जीवन में आम बात हो गई है। एसिडिटी का घरेलू इलाज (acidity ka gharelu ilaj)जानने से पहले ये जानते है की एसिडिटी है क्या और इसके मुख्य कारण कौन से है। पेट में जब सामान्य से अधिक मात्रा में एसिड निकलता है तो उसे एसिडिटी कहते है।एसिडिटी भी stomach problems में आती है।  तो जाने एसिडिटी का उपचार और एसिडिटी के लिए घरेलू नुस्खे और इनका फायदा उठाये।

एसिडिटी की समस्या के लिए घरेलु उपाय  - Acidity ka Gharelu ilaj in hindi

  • एसिडिटी होने पर कच्ची सौंफ चबानी चाहिए। 
  • एसिडिटी होने पर त्रिफला चूर्ण का प्रयोग करने से फायदा होता है।
  • नारियल का पानी पीने से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से एसिडिटी में फायदा होता है।
  • लौंग एसिडिटी के लिए बहुत फायदेमंद है। एसिडिटी होने पर लौंग चूसना चाहिए।
  • एसिडिटी होने पर मुलेठी का चूर्ण या काढ़ा बनाकर उसका सेवन करना चाहिए। 
  • नीम की छाल का चूर्ण या रात में  भिगोकर रखी छाल का पानी छानकर पीना चाहिए।
  • गुनगुने पानी में थोड़ी सी पिसी काली मिर्च और आधा नींबू निचोड़कर नियमित रूप से सुबह पीने से असिडिटी मे लाभ होगा|

अम्लपित्त या Acidity के कारण - Acidity hone ki vajah

वैसे देखा जाये तो एसिडिटी होने का कोई एक ठोस कारण नहीं है बहुत सारे कारण एवं आदतों की वजह से एसिडिटी होती है। 

  • आप मानो या न मानो पर अनियमित जीवन शैली एसिडिटी की एक मुख्य वजह है।
  • मसालेदार खाना रोज खाने से भी एसिडिटी होती है। 
  • खाने का अनिर्धारित समय भी एसिडिटी होने की वजह है।
  • अनियमित नींद भी एसिडिटी का कारण हो सकता है।
  • मैदे से बनी चीजों का सेवन ज्यादा करने से एसिडिटी होती है। 
  • ज्यादा मात्रा में शराब और सिगरेट का सेवन भी हाइपर एसिडिटी की वजह है। 
  • ज्यादा समय तक खाली पेट रहने से भी एसिडिटी होती है।​

सम्बंधित जानकारी

एसिडिटी के लक्षण - Acidity ke Lakshan in Hindi 

अगर आप एसिडिटी क्या  होती है वो नहीं जानते तो यहाँ बताई गयी बातों पर गौर करे और जानिए आपको एसिडिटी की शिकायत है या नहीं और एसिडिटी का इलाज  करे?

  • पेट में दर्द होना।
  • ​खाने के प्रति अरुचि होना।
  • उलटी या मतलीआने का मन होना।
  • खट्टी डकार आना।
  • पेट का फूल जाना।
  • पेट में गैस बनना|

एसिडिटी को दूर भगाने के 5 कारगर घरेलू उपाय - Acidity ka Upchar

  • एसिडिटी के नुस्खे करने के साथ दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पिए।
  • खाना खाते समय पानी बिलकुल भी न पिए।
  • खाना खाने के बाद थोड़ा समय टहल लें और उसके बाद ही सोने जाये।
  • संतुलित भोजन का सेवन करे न बहुत ज्यादा और न बहुत कम।
  • जंक फ़ूड से दूर रहे और सही खाने का सेवन करे।

सम्बंधित जानकारी

मिंटो में एसिडिटी दूर करने के 35 आसान घरेलू नुस्खे

  1. मुलेठी के चूर्ण का सेवन एसिडिटी के लिए फायदेकारक गिना जाता है। इसका सेवन करने से तुरंत ही एसिडिटी में राहत मिलती है।
  2. मूली का सेवन करने से एसिडिटी में राहत मिलती है। 
  3. नीम की छाल का चूर्ण या भिगोकर रखी छाल के पानी को छानकर पिने से एसिडिटी ठीक होती है।
  4. त्रिफला को दूध के साथ पिने से एसिडिटी समाप्त होती है।  
  5. कच्ची सौफ चबाने से भी एसिडिटी समाप्त होती है।
  6. जायफल के चूर्ण का रोज थोड़ा-थोड़ा सेवन करने से एसिडिटी कम होती है। 
  7. गुनगुने पानी में पीसी हुई काली मिर्च, आधे निम्बू के पानी के साथ नियमित रूप से सुबह पिने से एसिडिटी ठीक होती है। 
  8. गुलाब के फूल, आंवला और सौफ का चूर्ण बनाकर रोज शाम आधा-आधा चम्मच लेने से एसिडिटी में लाभ होता है। 
  9. ठंडा मुनक्का वाला दूध पिने से एसिडिटी में फायदा होता है। 
  10. खली पेट रोज गुनगुना पानी पिने से एसिडिटी में फायदा होता है।
  11. लौंग चूसनी चाहिए एसिडिटी होने पर लौंग एसिडिटी के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है|
  12. गुड़, केला, बादाम और निम्बू खाने से एसिडिटी जल्द ही ठीक होती है। 
  13. पानी में पुदीने की कुछ पत्तिया डालकर उबालकर रोज खाने से एसिडिटी में फायदा होता है। 
  14. नारियल का पानी पिने से एसिडिटी की समस्या दूर होती है।   
  15. अदरक और परवर (Parvar) का काढ़ा सुबह शाम पिने से एसिडिटी की समस्या समाप्त होती है।  
  16. आप खाने पीने पर नियंत्रण रखकर भी एसिडिटी को दूर कर सकते हो। 
  17. निम्बू पानी पीने से एसिडिटी दूर होती है। 
  18. केले में पोटैशियम नाम का तत्व होता है जो आपके शरीर में उत्पन होने वाली एसिड की मात्रा को सही रखने में मदद करता है। केले में आयरन भी होता है जिससे पाचन क्रिया अच्छी होती है और एसिडिटी कम होती है।
  19. जीरे को चबाने से जो रस उत्पन्न होता है उसके सेवन से एसिडिटी में राहत मिलती है।
  20. तुलसी के पत्ते चबाने से एसिडिटी में राहत मिलती है, ये पेट में अल्सर (peptic) के प्रभाव को कम करता है और साथ-साथ गैस को बनने से रोकता है।
  21. गोल गप्पे (Hajmahajam ) का पानी पीने से एसिडिटी में राहत मिलती है और पेट साफ होता है।
  22. एक चम्मच बेकिंग सोडा का सेवन करने से भी पेट की जलन से राहत मिलती है। 
  23. सौंफ में फ्लैवोनॉइड एसिड होता है जो अलसर से बचने में मदद करता है। रात को पानी में भिगोकर रख दे और सुबह उस पानी को पी ले इससे एसिडिटी से धीरे-धीरे राहत मिल
  24. लौंग को मुँह में डालकर रखने से जो पानी बनता है उसका सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ती है, तो जब आपको एसिडिटी का अनुभव हो तब लौंग को मुँह में रखने से आराम महसूस होगा और एसिडिटी में राहत मिलेगी।
  25. इलाइची digestion पाउडर के लिए बहुत अच्छा गिना जाता है और एसिडिटी होने की मुख्य वजह अपच है। इलाइची के 3 या 4 फली को पीसकर पानी में डालकर उबाले और यह उबला हुआ पानी पीने से एसिडिटी में राहत मिलती है। 
  26. एसिडिटी में राहत पाने के लिए पुदीना का भी इस्तेमाल होता है क्योंकि पुदीना एसिडिटी के साथ पेट दर्द मिटाने में भी मददगार है।
  27. काफी लोग एलोवेरा नाम के पौधे के पत्तो से जो रस आता है उसका जूस बनाके पीते है | एलोवेरा जूस पिने से शरीर को ठंडक मिलती है जो एसिडिटी मिटाने में बहुत फायदेकारक है|
  28. ऐसा माना जाता है के सोते समय गुरुत्वाकर्षण बल आपके विपरीत होता है तो अगर आपको एसिडिटी से  सम्बंधित कोई भी शिकायत है तो सीधा मत लेटे।
  29. जब आपको एसिडिटी होती है तब ज्यादा चुस्त कपड़े न पहने इससे पेट के भाग में चुस्तपन की वजह से ज्यादा मात्रा में दर्द होता है|
  30. शंखजीरु नाम का तत्व आता है जिसको 1 लीटर पानी में 15 मिनट उबालकर पीने से एसिडिटी में राहत मिलती है।  
  31. बादाम (almond) का सेवन करने से एसिडिटी में राहत मिलती है।  
  32. आपके बाँए तरफ सोने से एसिडिटी में राहत मिलती है।  
  33. च्यू गम (Chewgum) चबाने से जो रस मुँह में बनता है उसका सेवन करने से एसिडिटी में राहत मिलती है। 
  34. एसिडिटी के उपाय में गुड़ को मुँह में 5 मिनट रखने से एसिडिटी संबधित शिकायत में राहत मिलती है। 
  35. छाछ में लेटिन एसिड होता है। जिसका सेवन करने से एसिडिटी में रहत मिलती है।

आप नहीं मानोगे पर यक़ीनन पेट में बनने वाली ये एसिडिटी नाम की प्रवाही इतनी तेज है कि यह ब्लेड को भी गला सकती है इसलिए गैस, एसिडिटी का इलाज करना बहुत जरुरी होता जाता है। आजकल की भाग दौड़ वाली ज़िन्दगी में एसिडिटी आम बात हो गई है। एसिडिटी की समस्या खान-पान के कारण ज्यादा होती है।  इसलिए ज्यादा गरिष्ठ भोजन करने से परहेज करना चाहिए। एसिडिटी के समय रात को सोने से तीन घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए जिससे खाने का अच्छे से पाचन हो जाता है।हाँ बताये गए घरेलू नुस्खों के बाद भी अगर एसिडिटी ठीक न हो तो चिकित्सक से अवश्य संपर्क करे।अगर आपका शरीर स्वस्थ नहीं होगा तो शरीर का कोई भी अंग सही तरह से काम नहीं कर पायेगा। इसलिए तंदुरुस्त शरीर का पहला नियम है की अपने पेट को तंदुरुस्त रखो। संतुलित आहार सही समय पर और सही मात्रा में लेना चाहिए एसिडिटी कभी नहीं होगी और एसिडिटी के लिए दुआ भी नहीं मांगनी पड़ेगी। 

TAGS : #acidity treatment in hindi #ayurvedic medicine for acidity by baba ramdev #acidity ka ilaj in hindi #एसिडिटी का उपचार #acidity ka gharelu ilaj #acidity rog hindi #acidity problem solution in hindi #home remedies for acidity in hindi #dadi maa ke nuskhe in hindi for acidity #acidity ke gharelu upchar #acidity ke upay/tips #acidity problem in chest hindi #एसिडिटी के लिए घरेलू नुस्‍खे

Loading...

Leave a Comment

Your Name

Comment

21 Comments

हिना कौल, Feb 24, 2018

अगर आपके मुंह के अन्दर अचानक ही बिना किसी वजह से काफी मात्रा में थूक का उत्पादन होना शुरू हो जाए तो यह भी आपके पेट की बदहजमी की वजह से हो सकता है बदहजमी होने पर हमारा शरीर इस अजीब द्रव्य को शरीर से निकालने का प्रयास करता है और इसके लिए थूक का सहारा लेता है।

अहद ख़ान, Feb 23, 2018

अगर आपको खाने के बाद अम्लीयता की शिकायत हो रही है तो इसे दूर करने के लिए गुड़ का सेवन बहुत लाभकारी होता है खाने के बाद थोडा गुड़ खाएं ऐसा करने से हाजमा भी बेहतर होता है और एसिडिटी की समस्या भी दूर होती जाती है|

तेजिंदर कौर, Feb 22, 2018

बंद गोभी काफी आसानी से आपको बाज़ार में मिल जाएगी एक कटी हुई गोभी को मिक्सर में डालें और इसका रस निकालें अब एक गाजर को छोटे टुकड़ों में काटें और मिक्सर में डालकर इसका भी रस निकालें आप या तो हर दिन गाजर का रस पी सकते हैं या फिर गोभी का रस भी प्रयोग में ला सकते हैं।

शेना, Feb 21, 2018

अगर आपके मुंह के अन्दर अचानक ही बिना किसी वजह से काफी मात्रा में थूक का उत्पादन होना शुरू हो जाए तो यह भी आपके पेट की बदहजमी की वजह से हो सकता है बदहजमी होने पर हमारा शरीर इस अजीब द्रव्य को शरीर से निकालने का प्रयास करता है और इसके लिए थूक का सहारा लेता है।

विनोद, Nov 06, 2017

दादी मा के घरेलू नुस्खे एसिडिटी के बारे में सारी जानकारी दीजिए जिससे मेरी समस्या का निदान हो जाए|

Surender , Aug 15, 2017

Mara siney mei jalan hai khana khanay Ke baad jayada hota hai kkya karun bahut pareshaan hun koi gharelu nuskha ya desi ilaaj bataaen

vishnu , Aug 04, 2017

acidity mere liye ek bhut badi problam thi lekin ,mene apke ye gharelu nuskhe read kiye aur mene acidity ke 5 gharelu upaye bhi apnaye jise mujhe acidity me bhut aram hai thank you so much apke ye gharelu nuskhe bhut ache hai inhone mujhe acidity se rahat dilai hai !

विश्वनाथ, Jul 26, 2017

वेरी गुड सुंदर क्या खूब दिल से धन्यवाद जीते रहो और इसी तरह सभी की मदद करते रहो

monika, Jul 17, 2017

Mujhe jab acidity hota hai to main satmola kha leti hu mujhse isse thodi der baad aram to milta hai par main ye jaanna chahti hu ki isko khane se koi side effect to nhi hota schedule tight hone ki wjah se main thoda acidity ko dur karne ke gharelu nuskhe par dhyan nhi de paati

nirmal, Jul 15, 2017

Main 30 saal ka hu mujhe roj khana khane ka baad anpach ho jata hai aur fir khatti mithi dakar aati hai main roj ki iss beemari se bahut pareshaan hu plz koi permanent ilaz btaye isse chhutkara paane ki ???

rai, Jun 02, 2017

kya acidity hone par dimagko bhi asar pad sakta hai?

 

roji, Jul 17, 2017

haan bilkul pad sakta isse aap tanav mahsus karenge aapka man nhi lagega kisi bhi kaam mein aap iritated feel karenge isliye aap gharelu nuskhe ko apnaye aur thoda yoga bhi kre isse aapko aram milega

Aarti, Apr 29, 2017

Acidity hone ke bad ulty rukti nahi aur sir me bahut dard hota hai

Sarif ansari, Mar 04, 2017

sir muche aciditi bahut rehti hai uska upai bataiye bahut parisan rehtahu pura sarir dard karta rehta hai plz sir thora batana aur mera age 22 sal hai

Nitin soni, Feb 27, 2017

Mera vajan 48 kg hai sir mery hight 5/7 hai joki jarurat Ex. Kam koi aisa upay batay taki Mera vajan BHI badh jaai mujeh acidity ki problem raihti hai mery age 34

HeidiAloke, Jan 11, 2017

bahut badiya nuskhe hai

malik, Dec 12, 2016

pet ki garmi ka gharelu ilaj bataye mere pet mai hamesha bahut garmi rehti hai

puneet, Dec 12, 2016

yaha bataye gaye acidity ka gharelu ilaj bahut ache hai thnx

Mohit, Dec 12, 2016

ayurvedic medicine for acidity by baba ramdev ki bataye jisse acidity ka ilaj kar sake

Mihika, Aug 05, 2016

नींबू पानी पीने से भी दूर होती है एसिडिटी...

 

Javed , Dec 29, 2016

mujhe acidity bahut rehtee hai kuch aur upay batain

 

मंदीप कौर, Feb 26, 2018

अगर आपको खाने के बाद अम्लीयता की शिकायत हो रही है तो इसे दूर करने के लिए गुड़ का सेवन बहुत लाभकारी होता है खाने के बाद थोडा गुड़ खाएं ऐसा करने से हाजमा भी बेहतर होता है और एसिडिटी की समस्या भी दूर होती जाती है|

vijay, Aug 05, 2016

mujhe acidity ki problem bahut tym se hai bahut ilaj karwaya thk nahi hota mai kya karu???

 

Rohit, Aug 06, 2016

2 चम्मच सेब का सिरका पानी के साथ लेने से काफी असर करता है

riju, Aug 04, 2016

मूली का सेवन करने से होता है एसिडिटी में लाभ...