कार्बाइड से पके आम के नुकसान (chemical carbonated mango unhealthy in hindi, carbonated mango side effects in hindi): आम को देखे और खाने के लिए जी ललचाए तो रुकिये और देखे की यह कुद्रती तरीके से पकाया गया आम है या तो कार्बाइड और ईथीलीन से पका कर दिया गया है| व्यापारी माल बेचने के लिए कई नुस्खे आजमाते है और कार्बाइड के उपयोग से आम का छिलका पीला हो के ऐसा दिखता है की यह पका है मगर कार्बाइड से कई स्वस्थ हानिया होती है| पढ़ते रहे आगे कार्बाइड से पका आम आप को कैसे कर सकता है बीमार और कितना हानिकारक है|
कार्बाइड क्या है? What is carbide?
- कार्बाइड का पूरा नाम है कैल्शियम कार्बाइड| जब इसमे पानी मिलाया जाता है तो एसिटिलीन गैस का उत्पादन होता है जो आम तौर पर आप देखेंगे की गुब्बारे वाले उपयोग मे लेते है| इस का ज़्यादातर उपयोग इंडस्ट्री मे होता है जिस मे कार्बाइड से बने एसिटिलीन गैस को वेलडिंग मे उपयोग मे लिया जाता है|
- एसिटिलीन गैस स्वास नली मे जाए तो कई अलग प्रकार के नुकसान करती है|
- आम के व्यापारी हर एक बॉक्स मे एक छोटसा कार्बाइड का पैकेट रखते है जो आम मे से निकलती नामी के साथ प्रतिक्रिया कर के एसिटिलीन गैस उत्पन्न कर के आम के छिलके का रंग पीला कर देती है|
- इसी कार्बाइड मे अत्यंत ज़हरीले आर्सेनिक और फोरफोरस भी होते है| ज़्यादा नुकसान इन्ही से है|
कार्बाइड से पके आम की पहचान – How to recognize mangoes ripened with carbide
- आम का छिलका बिल्कुल पीला होगा या तो पीले और हरे धब्बे वाला होगा|
- पकने की खुश्बू नहीं आती है|
- काटे तो गहरा पीला और केसरी रंग नहीं होता है| अंदर हल्का पीला रंग होता है|
- काटे तो भी रस नहीं निकलता है|
- खाने मे बिना स्वाद के और खट्टे होते है| छिलका चखे तो तीखा लगेगा|
कार्बाइड से पके आम ज्ञान तंतु के लिए हानिकारक – Carbide ripened mangoes damage nervous system
- कार्बाइड से निकलता एसिटिलीन गैस से स्वास लेने मे तकलीफ़ पैदा हो जाती है और सीधा असर ज्ञानतंतु और दिमाग़ पर होता है| इस के कारण चक्कर आता है, मूड बिगड़ जाता है, नींद नहीं आती है, याद शक्ति कमजोर हो जाती है और व्यक्ति बेचैन हो जाता है|
- आम के अंदर अगर कार्बाइड से जुड़ी आर्सेनिक ओर फॉस्फरस दाखिल हो गये तो ज़हरीले हो जाते है और मृत्यु भी परिणाम हो सकता है|
कार्बाइड पके आम के नुकसान से पेट मे गड़बड़ – Carbide ripened mangoes side effects upset stomach in hindi
- कार्बाइड से पके आम के अंदर एसिटिलीन रसायन या तो फॉस्फोरस और आर्सेनिक घुस जाए और इस का सेवन किया जाए तो पेट मे अत्यंत गड़बड़ी हो जाती है, उल्टी होती है, दस्त हो जाते है और दर्द होता है|
- यह ज़हरीले तत्त्व से आँत के अंदर के स्तर को नुकसान हो जाता है जिस से पोषण ठीक से नहीं हो पाता है|
कार्बाइड से पके आम यकृत को करे नुकसान – Carbide ripened mangoes side effects harm the liver in hindi
- कार्बाइड से पके आम एलर्जी तो पैदा करती है मगर इन का गहरा असर यकृत पर होता है और ऐसे आम खाते रहे तो आते दीनो मे पीलिया होने की संभावना रहती है| यह लक्षण खास कर के फॉस्फोरस और आर्सेनिक तत्वो से होते है|
- ऐसे तत्वो के कारण छाती मे जलन होती है, प्यास ज़्यादा लगती है, गले से नीचे खाना उतरने मे कष्ट होता है और मुँह मे जलन और फोड़े भी हो जाते है|
कार्बाइड आम से फेफड़े को नुकसान – Carbide ripened mangoes damage lungs in hindi
- कार्बाइड मे से निकलती एसिटिलीन गैस सीधा असर करता है फेफड़े की श्वसन क्रिया पर और इस से नुकसान यह है की व्यक्ति को लगता है की दम घुटने लगा है|
- ऑक्सीजन का शोषण नहीं हो सकता है तो दिल पर असर, गुर्दे पर असर, लहू पर असर और फिर दिमाग़ पर असर हो जाता है|
कार्बाइड से कैसे बचाव करे – How to take precautions in hindi
- अगर ग़लती से कार्बाइड से पके आम आ गये है आप के हाथो मे तो पानी के अंदर आधे घंटे तक रखे और अच्छी तरह से छिलके को साफ करे| सावधानी से छिलका निकाल के गूदे का उपयोग करे|
- बेहतर है की कार्बाइड से पके आम की पहचान करना सीखे और ना खरीदे|
- कच्चे आम ही खरीदे और घर मे पकाए|
कार्बाइड से उत्पन्न होने वाली एसिटिलीन गैस और कार्बाइड मे रहे फॉस्फोरस और आर्सेनिक ज़हर समान है| ऐसे आम से हमेशा दूर रहे|
और पढ़े >>