शादी करने से पहले जाने क्या आप शादी के लिए तैयार हैं? - Are You Ready to Get Married in Hindi?

शादी

शादी करने से पहले जाने क्या आप शादी के लिए तैयार हैं? (Are you ready to get married in hindi, shadi se pehle jaane ki aap shadi ke liye tayyar hai): शादी करना आसान है मगर निभाना याने लोहे के चने चबाना बराबर हो जाता है कई क़िस्सो में क्योंकि सोचे समझे बिना शादी कर लेते है| शादी जीवन का एक महत्वपुर्ण कदम है और एक नयी शुरुआत है| क्या आप शादी करने के लिए तैयार है? शादी से पहले अच्छी तरह से सोच समझ ले और अपने आप से सवाल करे| 

परिपक्वता – Maturity

सिर्फ़ शारीरिक तैयारी काफ़ी नहीं है| मानसिक तौर पर दोनो को परिपक्व होना ज़रूरी है क्योंकि आगे जाके यह बहुत काम आएगी| एक दूसरे की भूल और कमी को स्वीकारना ज़रूरी हो जाता है| बातों-बातों में समझौता ज़रूरी होता है| लेन देन ज़रूरी होता है| कई बार सच होते हुए भी झुकना पड़ता है और सैयम बनाए रखना होता है| क्या बोलना और नहीं बोलना यह भी जानना ज़रूरी होता है| इन सभी के लिए एक परिपक्व का स्तर पाना ज़रूरी है| क्या आप परिपकव है इन बातो में? तो आप शादी के लिए तैयार है| 

बच्चे – Children and family

शादी के लिए तैयार होना याने आगे जाए बच्चे की तैयारी, उनकी देखभाल, उनके पीछे समय देना और खर्च करना यह सभी के बारे में पहले से सोचना ज़रूरी है, खास कर के पति को| महिला अगर यह सोचे की वो नौकरी भी करेगी और फिर बच्चे भी हो तो बहुत कठिन होता है उनकी देखभाल करना| यह अच्छी तरह से सोच ले| 

क्या जीवन भर अपने चुने हुए जीवन साथी के साथ गुज़राने को तैयार हो? - Are you ready to spend the rest of your life with one person? 

प्यार मोहब्बत में मिलते रहते है तो आकर्षण रहता है और शादी की सोच आती है| रुकिये और सोचिए| क्या इस व्यक्ति के साथ पूरा जीवन बिताना आप को पसंद होगा? क्या उसकी कमी को आप बर्दाश्त करने को तैयार है? क्या वो आपके जीवन को संपूर्ण बनाता है? सभी का जवाब हां है तो आगे बढ़िए| 

अपना ईगो – Your ego

माँ बाप अपने बच्चे को पुरे लाढ़ प्यार से बड़ा करते है और बच्चो को ऐसा होता है की दुनिया उनके गोल गोल घूमती है मगर शादी के बाद यह हालात बदल जाते है| हमेशा दूसरे की सोच पहले आती है| अगर आप पुरानी परिस्थिति को त्याग कर के नयी परिस्थिति को संभालने की तैयारी रखते है तो आगे बढ़िए| 

ईमानदारी – Honesty

शादी से पहले भले प्रेमी हो मगर अक्सर कई बाते दोनो छुपाते रहते है मगर शादी के बाद खुल्ला होना पड़ता है और राज़ कम रहते है| क्या आप खुल्ले हो के सभी बाते करने के लिए तैयार है, पैसे से लेके रिश्ते,आदते, मुसीबतें और उलझन तक, सभी विषय पर? अगर जवाब हां है तो आप शादी के लिए तैयार है| 

ईर्ष्या – Jealousy

ईर्ष्या और शक शादी की नीव को कमजोर कर देते है| शादी के बाद कई ऐसी परिस्थिति होंगी जहाँ पर ईर्ष्या, गुस्सा, जलन और शक का माहौल होगा| आप को तैयार होना होगा की इन सभी परिस्थिति में खुल के चर्चा करे और शक दूर कर दे| इसके लिए सक्षम है तो शादी करे| 

शादी करने के पहले अच्छी तरह अपना अनैलिसिस करे और अपने पार्ट्नर का भी और आगे की लंबी सोच लगाए फिर शादी का निर्णय ले|

Loading...

Leave a Comment

Your Name

Comment

0 Comments