एप्पल साइडर विनेगर की मदद से करें मुंहासों और पिंपल्स का इलाज

एप्पल

सेब के सिरके से कील मुहासों का इलाज  (Apple cider vinegar for pimples acne in hindi) : चेहरे पर आए दिन कील मुहांसे हो जाए तो चिंता का विषय है| आगे जाके यह दाग धब्बे का कारण हो जाते है| पिंपल्स और एक्ने हो जाए तो फ़ौरन इलाज शुरू कर देना चाहिए| ऐसे तो अलग अलग सामग्री से ट्रीटमेंट किया जा सकता है मगर इन मे एक सरल और एफेक्टिव पदार्थ है एप्पल साइडर विनेगर याने की सेब का सिरका| सेब के सिरके मे एसिटिक ऐसिड मुख्य तत्त्व है मगर और भी ऐसे तत्त्व है जिस से सेब के सिरके को विशेष गुण प्राप्त होते है और पिंपल्स के इलाज मे असर कारक साबित होते है| 

सेब का सिरका के लाभ – Benefits of Apple Cider Vinegar

सेब के सिरके मे एसिटिक ऐसिड का प्रमाण ज़्यादा होता है| ऐसे तो सिंतेटिक विनेगर भी मिलता है जो डाइल्यूटेड विनेगर एसिटिक ऐसिड है मगर उस के गुण सेब के सिरके जैसे नहीं होते है| सेब का सिरका बनता है सेब के जूस मे से| पहले इस मे यीस्ट मिला के साइडर बनाया जाता है| इस साइडर, जो एप्पल का वाइन है, उस मे फिर से और बैक्टीरिया मिलाया जाता है जिस से सिरका याने ऐसिड उत्पन्न होता है| साथ मे थोड़े बहुत प्रोटीन्स और एन्ज़ाइम्स का भी निर्माण होता है| सेब के सिरके मे रहे यह एन्ज़ाइम्स, लैक्टिक ऐसिड, बैक्टीरिया और प्रोटीन्स महत्तव रूप से काम करते है, स्वस्थ वर्धक फायदे देते है और पिंपल्स के इलाज मे काम मे आते है| एप्पल साइडर विनेगर का रंग हल्का पीला होता है और थोड़ासा धुँधला होता है| अगर फिल्टर्ड है तो पारदर्शक होगा और इस मे गुण भी कम होंगे| 

सेब का सिरका कील मुहसों के लिए – Apple cider remedies for pimples

ऐसे तो हर रोज सेब का सिरका पीए तो डायबिटीज मे फायदा होता है, पेट मे बैक्टीरिया का नाश होता है, वजन कम करने मे सहायक है और ब्लड प्रेशर भी कम करता है| एप्पल साइडर विनेगर त्वचा के लिए भी इतना ही फायदकारक है| इस को खास कर के पिंपल्स के उपाय मे कैसे उपयोग किया जाए यह जानिए: 

हमेशा अनफ़िल्टर्ड एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग करे पिंपल्स ट्रीटमेंट के लिए| एक कप मे 2-3 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर ले| इस मे दो-चार चम्मच पानी मिलाए| इस मिश्रण मे रुई भिगोए और पिंपल्स पर घिसते रहे 10 मिनिट तक| इस मे रहे एन्ज़इम्स, लैक्टिक ऐसिड और अन्य तत्त्व त्वचा को नर्म बना के छिद्र को खोले के बैक्टीरिया का भी नाश कर देते है और पिंपल्स मिट जाएँगे| यह प्रक्रिया दिन मे दो बार करे| पिंपल्स अगर फट जाए तो उन पर यह सल्यूशन ना लगाए| 

सेब का सिरका और हल्दी से कील मुहासों का इलाज – Apple cider vinegar and turmeric

अलग सामग्री के साथ भी एप्पल साइडर पिंपल ट्रीटमेंट किया जा सकता है| जैसे की हल्दी मे उपर बताया गया सल्यूशन मिला के एक्ने पर लगाए तो घाव मिट जाएँगे और रंग भी हल्का होगा| 

लहसुन सेब सिरका से कील मुहासे का इलाज – Garlic, apple cider vinegar for acne treatment 

एक्ने ढेर सारे हो गये है तो लहसुन को पीस दे और इस मे सेब के सिरका का सल्यूशन मिला के एक्ने पर 10 मिनिट तक घिसे| 

प्याज, सेब का सिरका से मुहासे का इलाज - Onion apple cider vinegar for pimple treatment

इसी तरह प्याज का पेस्ट बनाए और इस मे एप्पल साइडर विनेगर मिला के पिंपल्स वाले स्थान पर अच्छी तरह से घिसे 10 मिनिट तक| 

बेकिंग सोडा और सेब के सिरके से झटपट मुहासे भगाए - Baking soda apple cider vinegar fast pimple remover

झटपट पिंपल्स ट्रीट करना है एप्पल साइडर विनेगर से तो हथेली मे थोड़ासा बेकिंग सोडा ले और इस मे थोड़े बूँद डाइल्यूट एप्पल साइडर विनेगर डाल के पेस्ट बना के पिंपल्स पर घिसे 10 मिनिट तक और फिर धो दे| 

नीम और सेब के सिरके से मुहासे का इलाज - Apple cider vinegar pimple treatment

कील मुहांसे के लिए नींम उत्तम औषध है| साथ मे एप्पल साइडर मिलाया जाए तो और शक्तिशाली ट्रीटमेंट होता है पिंपल्स के लिए| नींम के पत्ते का पेस्ट बनाके उपर बताए एप्पल साइडर सल्यूशन को इस मे मिला के पिंपल्स पर घिसे| 

पपीता, सेब के सिरके से मुहासे का इलाज - Papaya apple cider vinegar pimple treatment

कच्चा पपीता पिंपल्स के लिए श्रेष्ट है| कच्चे पपीते का पेस्ट बनाए और एप्पल साइडर विनेगर सल्यूशन मिला के पिंपल्स और एक्ने पर लगाए तो जल्दी से मिट जाएँगे और रंग भी सुधर जाएगा| 

घृत कुमारी और सेब सिरके से कील का इलाज - Aloe vera apple cider vinegar  pimple treatment

एलोवेरा मे कई ऐसे एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्त्व है और त्वचा के लिए उत्तम है| एलोवेरा के जूस मे एप्पल साइडर विनेगर मिला के रुई को भिगो के पिंपल्स पर घिसे और देखे कमाल| 

शहद और सेब के सिरके से मुहसो का इलाज - Honey apple cider vinegar acne treatment

एक चम्मच शहद मे एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर सल्यूशन मिलाए| रुई को भिगो के एक्ने पर लगाए और एक घंटे तक रहने दे और फिर धो दे|

ओट्स और सेब के सिरके से कील का इलाज - Oatmeal apple cider vinegar pimple treatment

ओटमील अच्छी तरह से त्वचा को एक्सफोलिएट करता है| साथ मे एप्पल साइडर विनेगर मिला के ओटमील पेस्ट बना के पिंपल्स पर लगाए तो बेहद फायदा होगा| 
यह है कई प्रयोग आपल साइडर विनिगर पिंपल ट्रीटमेंट के| ज़रूर ट्राइ करे और देखे कितना फायदा होता है| याद रखे की हमेशा एप्पल साइडर विनेगर को पानी के साथ मिला के उपयोग करे|....और पढ़े>>

Loading...

Leave a Comment

Your Name

Comment

6 Comments

रीना, Sep 25, 2017

एपल साइडर विनिगर आपके पिंपल्ज़ को कम करने के साथ साथ आपके केलेस्ट्रॉल लेवेल को भी कम करता है एपल साइडर विनिगर के और भि कई सारे फ़ाएदे हैं|

महिमा शर्मा, Sep 21, 2017

ह्म सेब के सिरके का इस्तेमाल अपने दातों के लिए भी कर सकते हैं साथ ही आपके दवारा बताए गये एपल साइडर विनिगर के फाएेदे कमाल के हैं|

Ranjna Kawatra, Sep 19, 2017

Aapke duwara bataye gaye apple cider vinegar for pimple acne in hindi kamal ke hain thanks for the post this post really helps me a lot.

सौरभ जैन, Sep 16, 2017

सेव के सिरके के फ़ाएदे पिंपल्ज़ के अलावा हम बाल धोने में भी कर सकते हैं और तव्चा के देखभाल में भी कर सकते हैं|

रिचा ओझा, Sep 12, 2017

मैं 18 साल की हूँ मेरे फेस में बहुत ही जयदा पिंपल्ज़ हो गए हैं मुझे समझ नहीं आ रहा मैं किया करूँ बहुत सारे कास्मेटिक्स यूज किए कोई फ़र्क नहीं पढ़ा आप प्लीज़ कोई जल्दी असर करने वाला कोई मुहाँसे ओर पिंपल्ज़ को दूर करने का घरेलू उपाए बताइए|

रविश, Sep 12, 2017

पिंपल्ज़ का घरेलू इलाज है रोज़ रात को मुहन पर 30 मिनट तक टमाटर का गुदा लगाने से पिंपल्ज़ नहीं होते हैं ओर रंग भी सॉफ हो जाता है पिंपल्ज़ कम करने के लिए आपके ये देसी घरेलू नुस्खे बहुत ही गुड हैं