आम पन्ना के फायदे और नुकसान, आम पन्ना बनाने कि विधि (aam panna peene ke fayde aur nuksan, banane ki vidhi, aam panna benefits and side effects in hindi, How to make aam panna in hindi):
हर किसी ने बड़े मज़े से गर्मियो मे आम पन्ना पिया होगा और पीते रहेंगे क्योंकि, पेप्सी और कोका कोला के बावजूद, यह प्राकृतिक आम पन्ना गुनो का भंडार है और लिज्जतदार भी है| इस मे से कैलोरीज कम मिलेंगी मगर खनिज पदार्थ, एंटीऑक्सीडेंट तत्त्व और विटामिन पूरी मात्रा मे मिलते है जिस से शरीर रेफ्रेश हो जाता है| आइए जानिए आम पन्ना पीने के फायदे और नुकसान और आम पन्ना कैसे बनाए|
1. आम पन्ना बनाने की विधि - Aam Panna Recepie in Hindi
2. आम पन्ना के फायदे - Aam Panna Ke Fayde in Hindi
3. आम पन्ना के नुकसान - Aam Panna Ke Nuksan In Hindi
आम पन्ना बनाने की विधि – Aam Panna Recepie in Hindi
गर्मियो मे कच्चे आम खूब मिलते है और सस्ते भी है तो क्यों ना इस मे से बेहतरीन कोल्ड ड्रिंक बनाए जो फायदेमंद भी होती है? स्वादिष्ट स्वास्थवर्धक कच्चे आम का शरबत या दूसरे अक्षरों में कहे आम पन्ना इस प्रकार बनाए:
सामग्री – Ingredients for aam panna
- एक या दो बड़े कच्चे आम, रेशे बिना के वेराइटी पसंद करे| बड़ा आम ले तो एक ही काफ़ी है क्योंकि एक का वजन 500 ग्राम या अधिक होता है|
- सौंफ एक चम्मच, जीरा एक चम्मच, पुदीने के पत्ते, सेंधा नमक, 1/4 चमच काली मिर्च पाउडर – सभी सामग्री को अलग से पाउडर बना ले|
- गुलाब के पत्ते
- 1 कप चीनी (या ज़्यादा, स्वाद अनुसार और आम कितने खट्टे है उस पर आधारित)
स्वादिष्ट आम पन्ना बनाने कि विधि – How to make delicious aam panna raw mango drink in hindi
आम पन्ना के गर्मियो मे इतने फायदे है की थोड़ीसी तकलीफ़ उठना कोई ग़लत बात नहीं है आम पन्ना बनाने के लिए और सही तरीके से बनाए तो आम पन्ना के गुण बढ़ जाते है और आम पन्ना के फायदे भी|
- आम को बड़े बर्तन मे डाले और ढकने जितना पानी ले और आम को पूरा ढकके, बर्तन को ढकके पानी को धीमे आँच पर उबले| आधा घंटा उबालने पर आम के अंदर की गिरी नरम हो जाएगी| उबले आम को बाजू मे निकाल ठंडा होने दे|*
- आम को काटे या खोले बिना हल्के से मसले जैसे पक्के आम चूसने के पहले मसला जाता है| इस विधि से आम की अंदर की गिरी का पेस्ट बन जाएगा|
- अब आम के उपर जहाँ डंडी लगी होती है वो भाग को खोले और आम को मसलते हुए गिरी को बाहर निकाले|
- इस गिरी मे चीनी मिला के हिलाए या तो चीनी को मिक्सर मे पाउडर बना के हिलाए और पानी डाले करीब 1 लीटर जितना और हिलाए| **
- अपने पसंद के अनुसार इस मे सिर्फ़ जीरा पाउडर मिलाए या तो सौंफ पाउडर मिलाए या दोनो|
- सेंधा नमक डाले|
- काली मिर्च पाउडर चाहे तो मिलाए| (यह शरीर को ठंडक देती है)
- फ्रिज मे रखे और ठंडा होने पर बाहर निकाल के परोसे| उपर पुदीने के पत्ते और गुलाब के पत्ते से सजाए|
- चाहे तो पानी की मात्रा बिल्कुल कम रखे बनाते समय और पीने से पहले सोडा डाले तो माँगो फिज़ी ड्रिंक हो गया तैयार!
नोट
**यही चीनी मिलाया हुई आम की गिरी को पकाए तो कच्चा माँगो जैम हो गया तैयार – बस चीनी की मात्रा बढ़ा दे ज़रूरत अनुसार! डायबिटीज के मरीज़ चीनी के बजे स्टेविआ पाउडर डाले या तो सिंथेटिक स्वीटनर का उपयोग करे या तो सैंधा नमक ज़्यादा डाले और नमकीन पन्ना बनाए|मधुमेह के मरीज़ आधे पक्के आम का पन्ना बना के पीए तो खट्टापन कम होगा और नमक डालने से काम चल जाएगा| अन्य लोग भी चाहे तो आधे पक्के आम का उपयोग करे आम पन्ना बनाने के लिए तो उस के गुण और फायदे भी विशेष मिलते है|
*प्रेशर कुक्कर मे आम ना पकाए—पोषक तत्वो और गुनो का नाश होता है|
आम पन्ना के फायदे - Aam Panna Ke Fayde in Hindi
आम पन्ना के फायदे – Benefits of Raw Mango Aam Panna Drink in Hindi
आम पन्ना गर्मियों में बनाया जाता है यह बहुत स्वादिष्ट होता है और भारत में बहुत लोकप्रिय है यह शरीर को शीतल और हाइड्रेट करने का काम करता है यह शरीर को आवश्यक एलेक्ट्रोलिट्स (एलेक्ट्रोल्य्तिस) प्रदान करता है गर्मियों में एक गिलास आम पन्ना सारी शरीर कि थकावट दूर कर देता है। तो आइये जानिए जानिए कैसे आम पन्ना गर्मियों में शरीर को फायदा करता है, आम पन्ना के फायदे और नुकसान, आम पन्ना के उपयोग|
आम पन्ना के उपयोग लू से बचाए – Aam Panna Benefits Prevents Heatstroke and Treats Heatstroke in Hindi
गर्मियो मे लू का ख़तरा रहता है और धूप मे दोपहर के समय घूमे तो खास यह ख़तरा रहता है और इस ख़तरे से बचने का श्रेष्ट उपाय है कच्चे आम का उपयोग पन्ने के रूप में|
- गर्मियो मे धूप मे जानो हो या घूम के आए है तो एक ग्लास आम का पन्ना पिए जिस मे हो चीनी और थोड़ासा सैंधा नमक, जीरा और सौंफ|
- ऐसे ही धूप मे से घूम के आए हो तो तुरंत एक गिलास आम का पन्ना पिए तो शरीर मे इलेक्ट्रोलाइट और पानी मिल जाता है और शरीर रिहाइड्रेट हो के ताज़गी भर जाती है|
- लू लग जाए तो आम का पन्ना लू के हानिकारक असर को रोक देता है| लू के लक्षण दिखाई दे तो लू से छुटकारा पाने के लिए आम का पन्ना लू निवारण मे उत्तम इलाज है| एक गिलास हर 2-3 घंटे मे पीते रहे|
आम पन्ना के लाभ आमवात के लिए – Aam Panna Juice Ke Fayde For Acidity Treatment in Hindi
जिन्हे आमवात की शिकायत है तो आम पन्ना एसिडिटी का हाल है क्योंकि आम चखने पर खट्टा ज़रूर है मगर पाचन पर मधुर रस पैदा करता है|
- आम के पन्ने का फायदा उठाने के लिए इस मे सौंफ, पुदीने के पत्ते कुचल के डाले और जीरा पाउडर भी डाल के सेवन करे खाली पेट|
- आम के पन्ने मे भिगोए हुए साबुत धनिये का पानी डाल के पीने से एसिडिटी मे राहत मिलती है|
- एसिडिटी का प्रकोप हो जाए तो फ़ौरन आम का पन्ना और इस मे ¼ चम्मच खाने का सोडा मिला या एक छोटा पैकेट एनो फ्रूट सॉल्ट डाल के पिए|
( और पढ़े - एसिडिटी का कारण और निवारण )
आम पन्ना बेनिफिट्स से स्कर्वी मिटाए और डीटॉक्स करे – Aam Panne Ke Fayde Se Scurvy Mitaye aur Detox Kare
विटामिन C की कमी से स्कर्वी हो जाता है जिस का असर मसूढ़ों पर होता है और दूसरी बात की शरीर मे विष जमा हो के कैंसर का ख़तरा बढ़ जाता है| आम मे है ऐसे तत्त्व जो शरीर से विष निकाल के कैंसर से संपूर्ण रक्षण देते है|
- नियमित आम पन्ना सेवन करे तो आम पन्ने के फायदे मे स्कर्वी का नाश होता है|
- नियमित गर्मियों मे आम पन्ना पीने से शरीर मे से विष निकल जाता है और शरीर मे स्फूर्ति और चेतना रहती है|
- विटामिन C के कारण आम पन्ना रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ाता है|
( और पढ़े - जानिए आवला अनेक के फायदे जिनमे से एक है विटामिन C )
आम पन्ना के फायदे से एनीमिया का इलाज – Benefits of Raw Mango Drink For Anemia in Hindi
अयोग्य पोषण से और महिलाओ मे खास कर के मासिक धर्म के कारण लहू मे लोह तत्त्व की कमी होती है जिस से थकान और कमज़ोरी महसूस होती है| आम लोह तत्त्व से भरपूर है और पन्ने के रूप मे सेवन करे तो एनीमिया का इलाज हो जाएगा अच्छी तरह से|
- कच्चे आम मे आयरन भरपूर मात्रा मे है और विटमिन्स भी है जो मदद्रूप होते है जिस से शरीर लोह तत्त्व का उपयोग कर सकता है| एनीमिया हो तो नियमित आम पन्ना पीने से लाभ अनेमिक्स को मिलता है|
- कच्चे आम मे पेक्टिन, विटामिन B ग्रूप के विटामिन और लोह तत्त्व होते है जिन के मिश्रित गुण यह है की शरीर लो तत्त्व को अच्छी तरह से शोष लेता है|
- हर रोज दिन मे दो बार आम पन्ने का सेवन करे तो शीघ्र ही फायदा दिखाई देगा|
( और पढ़े - शरीर में तेज़ी से खून बढ़ाने के उपाय )
आम पन्ना के उपयोग गर्भवती महिला के लिए उत्तम – Benefits of Raw Mango Drink Perfect For Pregnant Women in Hindi
गर्भवती होने पर महिला को कई तरह की परेशानी होती है जैसे की मितली, उल्टी, पेट मे दर्द, पाचन मे तकलीफ़ और एनीमिया | इन सभी का रामबाण इलाज है आम का पन्ना जो गर्मियो मे शरीर को ठंडा भी रखे और कई फायदे साथ मे लाए:
- कच्चे आम मे लो तत्त्व के साथ फोलेट भी होता है जो गर्भवती महिला के लिए ज़रूरी है| ऐसे गर्भवती महिला को आइरन और फॉलिक आसिड सप्प्लिमेंट दिया जाता है मगर आम पन्ना गर्भवती महिला सेवन करे तो उसे पूरते प्रमाण मे आइरन मिल जाता है|
- कच्चे आम मे रेशे भी ज़्यादा होते है जो आँतो को सॉफ रखे और पाचन क्रिया सुधार दे जिस से पोष्टिक तत्त्व शरीर आसानी से शोष लेता है|
- कच्चे आम के पन्ने से लहू भी सॉफ रहता है और होने वाले बच्चे की तंदूरस्ती बढ़ती है|
( और पढ़े - गर्भवती स्त्री कैसे रखें अपना ध्यान )
आम पन्ना के गुण से पाचन तंत्र सुधारे – Mango Drink Benefits Improves Digestion in Hindi
आम मे रेशे दो प्रकार के| एक है इनसोलुब्ले (जो नहीं घुलता है) फाइबर जो आँतो को सॉफ करे और दूसरा है पेक्टिन जो विष और ऐसे हानिकारक तत्त्व को बाँध के बाहर निकाल दे इसीलिए गर्मियो मे सस्ता और स्वादिष्ट आम पन्ना पीना पेट के लिए और पाचन के लिए काफ़ी गुणकारी है|
- आम पन्ना मे रहे फ्लेवोनॉइड और फ़यटोफेनोल्स से पाचन तंत्र सुधर जाता है, प्यास बुझ जाती है, भूख खुल जाती है और गर्मियो मे पाचन जो मंद हो जाता है वो फिर से तेज हो जाता है|
- कच्चे आम पन्ना मे पेक्टिन भी होते है जो आँतो को और पेट के अंदर के परत को सॉफ रखते है|
- कच्चे आम पन्ना पीने- से एसिड कम हो जाता है और अल्कलिनिटी बढ़ जाती है जिस से पाचन अपने आप सुधर जाता है|
( और पढ़े - पेट की समस्या को करे झट से दूर कुछ आसान उपायों से )
आम पन्ना के फायदे लहु संचार सुधारने के लिए – Aam Panna Ke Fayde Improves Blood Circulation in Hindi
गर्मियो मे अक्सर पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, लोग पानी कम पीते है और इस का असर लहू संचार पर होता है जिस से और तकलीफे खड़ी हो जाती है जिस का सरल उपाय है आम पन्ना| नियमित गर्मियो मे आम पन्ना सेवन करे और पाए इस के फायदे|
- आम पन्ना गर्मियो मे पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और रक्त वाहिनी के अंदर के स्तर लचीले हो के लहू का संचार सुधर जाता है|
- आम पन्ना मे लोहा तत्त्व है जिस से हीमोग्लोबिन बढ़ जाता है और शरीर मे उर्जा रहती है गर्मियो में|
- आम पन्ना रक्तचाप मे सहायक है|
आम पन्ना के फायदे शरीर में ठंडक दिलाने के लिए – Aam Panna Benefits For Cooling in Hindi
कच्चे आम मे कई ऐसे रसायन है जो आयुर्वेदिक द्रष्टिकोण से शरीर को ठंडक दिलाती है और कच्चे आम को सेवन करने का बेहतरीन तरीका है स्वादिष्ट आम पन्ना| पीए आम पन्ना और ठंडे रहे इस तरह:
- आम गर्मियो का फल है और कच्चा आम की तासीर ठंडी है| कच्चे आम मे से बना पन्ना पीने से शरीर मे ठंडक रहती है और गर्मियो के कारण जो बेचैनी महसूस होती है उस से आप परेशन नहीं रहेंगे| पन्ना मे सौंफ पाउडर और कुचला हुआ गुलाब के पत्ते ज़रूर डाले|
- ठंडक प्रदान करने वाले और सामग्री जैसे की सौंफ, जीरा और गुलाब अवश्य इस्तेमाल करे|
- कच्चे आम पन्ना से पसीना भी कम निकलता है क्योंकि यह शरीर का तापमान नियंत्रण मे रखता है|
( और पढ़े - कच्चे आम के फायदे और नुकसान )
आम का पन्ना आँखो के लिए श्रेष्ट – Aam Panna Ke Fayde For Improves Eyesight in Hindi
आम मे है दो प्रकार के करोटेन्स जो यकृत मे विटामिन Aमे बदल जाते है और यकृत इस विटामिन को संग्रहण कर के आँखो की रोशनी बरकरार बनाए रखती है| स्टूडेंट्स को आँखो की थकान कम लगेगी और बढ़ती उमर वाले मे मस्कुलर डिजनरेशन से बचाव होगा| पन्ना पीए और आँखो को तेज रखे|
- कच्चे आम मे लहू के साथ करोटेन्स भी है जो यकृत मे जमा हो जाते है और आँखो की रोशनी बरकरार बनाए रखते है|
- आम मे करोटेन्स यकृत मे विटामिन A मे परिवर्तित होते है जो आँखो के लिए गुणकारी है|
- यही करोटेन्स शरीर मे से और लहू मे से विष निकाल देता है जिस से आँखो की रोशनी लंबी उमर तक बरकरार रहती है और आँखो का मस्कुलर डीजेनरेशन समस्या खड़ी नहीं होती है|
( और पढ़े - आँखों की रौशनी बढ़ाने के उपाय )
आम पन्ना ना सिर्फ़ गर्मियो मे लू से बचाए रखता है मगर कच्चे आम के पन्ना मे ऐसे तत्त्व है जो लहू को सॉफ और शुद्ध बना के, कोलेस्ट्रॉल कम करके, पूरते पोषण दे के रक्त संचार प्रणाली को मजबूत बना देते है.
- रक्तचाप हो तो आम का पन्ना पिए मगर इस मे चीनी कम और जीरा, गुलाब की पंखुड़ी डाल के सेवन करे.
- निम्न रक्तचाप जिन्हे हो जाए वो आम के पन्ने मे चीनी और नमक डाल के पीए तो रक्तचाप बराबर हो जाता है.
- रक्त मे ज़हर होने से फोड़े पड़ जाते है और कील मुहांसे भी निकल आते है जो आम के पन्ने से होने की संभावना नहीं रहती है क्योंकि आम लहू को सॉफ कर देता है.
( और पढ़े - ब्लड प्लेटलेट को बढ़ाने के उपाय )
आम पन्ना पीने के फायदे से टीबी और हैजे का इलाज करे - Aam Panna Benefits For T.B And Collera in Hindi
आम पन्ना या तो कच्चे आम जिस मे गुठली बनी हो वैसे आम का ग्रहण करे तो हैज़ा मे बहुत राहत मिलती है.
- आम मे बीटा सीटोस्टेरॉल होता है जो टीबी के मरीज़ के लिए बहुत लाभकारी है अगर नियमित रूप से आम के पन्ने का सेवन करे तो.
- आम रसायन है और टीबी मे जो मांसपेशियों का नाश हुआ है इन का फिर से सर्जन करने मे बहुत सहायक है और साथ मे पाचन सुधर जाता है जिससे टीबी के मरीज़ की भूख खुलती है और आहार अच्छी तरह पाचन कर सकता है.
- आम मे रहे पेक्टिन मल को बाँधने मे मददरूप है और कॉलरा मे जो डिहाइड्रेशन होती है वो आम पन्ने से मिट जाता है इसीलिए यह दोनो कारणों से हैज़ा हो तो आम पन्ना पीए नमक और चीनी मिला के.
( और पढ़े - टीबी की बीमारी के लक्षण और उपाय )
आम पन्ना के लाभ से रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ाए – Aam Panna Ke Fayde Improves Immunity in Hindi
सफेद रक्त कन के निर्माण मे आम सहायक है और साथ मे शरीर मे से विष निकाल देता है आम पन्ना पिय तो इसके कारण रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ जाती है.
- शरीर मे उपकला सेल्स होते है जिन के निर्माण मे आम सहायक है और यह सेल्स कीटाणु से शरीर को सुरक्षित रखते है और रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ा देते है.
- आम पन्ना से मिलता है भरपूर मात्रा मे विटामिन C और E जो तेज एंटीऑक्सीडेंट है और रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ा देता है.
- आम पन्ना पीने से कोशिका मे नवचेतना आ जाती है और विष भी निकल जाता है जिस से रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ जाती है.
- आम का पन्ना लाभकारी ज़रूर है मगर इस के कई आड़ असर भी है जो जानना ज़रूरी है|
( और पढ़े - जानिए रोग प्रतिकारक शक्ति का कमजोर होना भी वायरल फीवर का एक कारण है )
आम पन्ना के नुकसान - Aam Panna Ke Nuksan In Hindi
आम पन्ना के नुकसान – Side effect of aam panna in hindi
ऐसे तो आम के पन्ना फायदा ही देता है मगर कई हालातो मे आड़ असर होता है| आम, दूसरे सभी खाद्य पदार्थ की तरह, हमेशा सीमित और सही मात्रा मे ले तो फायदे होंगे और अधिक लेंगे तो इस के आड़ असर और नुकसान होंगे| जानिए आम पन्ना ज़्यादा सेवन करने के नुकसान |
- ज़्यादा खट्टा आम चुने तो एसिडिटी को रोकने के बदले एसिडिटी बढ़ सकती है इसीलिए अगर ज़्यादा खट्टा आम आ जाए हाथ मे तो ज़्यादा पानी डाल के पन्ना बनाए|
- अगर डायबिटीज के मरीज़ ने चीनी वाला आम का पन्ना ज़्यादा पीया तो ब्लड शुगर बढ़ जाता है तो उन्हे सेंधा नमक वाला आम का पन्ना का प्रयोग करे|
- खट्टे आम का उपयोग किया जाए और ज़्यादा आम पन्ना पीने से पेट मे एसिडिटी बढ़ने की संभावना है.
- आम पन्ना ज़्यादा सेवन करे तो हो सकता है की दस्त हो जाए यह आम पन्ना का दुष्प्रभाव है.
- आम के छिलके मे से उरुषिोल अगर पन्ने मे आ जाए तो एलर्जी के लक्षण पैदा कर के साँस लेने मे तकलीफ़ हो जाए ऐसे गंभीर हालत खड़ी कर सकती है.
- अधिक खट्टा या चीनी युक्त आम पन्ना दांतो के इनेमल को पिघला सकता है.
- गले मे खराश होने की संभावना है यह आम पन्ने का आड़ असर है.
- कच्चे आम के छिलके मे उरुषिोल होता है जो पेट मे गड़बड़ कर देता है इसीलिए आम को अच्छी तरह धोए और उपर बताया है इसी प्रकार इस का रस निकाल के उपयोग करे|
आम का पन्ना स्वादिष्ट भी है और सेहत सुधरता भी है| हर रोज एक गिलास ज़रूर पिए गर्मियों मे और पाए आम पन्ना के फायदे| एक क्या, दो गिलास पिए और रहे कूल, बिल्कुल कूल|
TAGS: #आम पन्ना रेसिपी इन हिंदी #आम पन्ना के फायदे #आम पन्ना रेसिपी इन हिंदी #aam panna juice benefits in hindi # aam panna benefits and side effects in hindi #आम पन्ना पीने के फायदे और नुकसान #आम पन्ना बनाने की विधि इन हिन्दी
Darshil Sharma, Jan 22, 2018
Aam ke sevan karne se hamara khun saaf hota hai yeh baat meri daadi maan bataya karti hai.