ये 11 बातें उस लड़की से कभी न कहें जिससे शादी करनी है - 11 Things a Husband should Never tell another Woman for the Sake of his Marriage in Hindi

ये

ये 11 बातें उस लड़की से कभी न कहें जिससे शादी करनी है (11 things a husband should never tell another woman for the sake of his marriage in hindi, marrige tips in hindi): होने वाले पति को ना सिर्फ़ अपने व्यवहार पर बल्कि अपनी बातो पर भी बहुत ध्यान रखना होता है| अरेंज्ड मैरिज (Arranged marriage) हो तो स्वाभाविक है की लड़का और लड़की मिल के बातें करेंगे और बातें द्वारा बहुत कुछ जानकारी पाएँगे एक दूसरे के बारे में| लड़के को बातें ऐसी करनी चाहिए की लड़की को बुरा ना लगे और बुरा लगने के लिए तो लड़की को ढेर सारे कारण मिल जाते है| कम से कम यहाँ पर बताए 11 बात्तों का ध्यान रखे जो शादी से पहले लड़की से ना करे| 

व्यक्तिगत टिप्पणियां शादी से पहले (और बाद) – Personal remarks before marriage (and afterwards too)

लड़के को यह ध्यान में रखना है की व्यक्तिगत टिप्पणियां लड़की के बारे में ना करे जैसे की “इतनी मोटी है, वजन कम कर”, “हेयर स्टाइल सुधार” या ऐसी कोई भी बात जिससे लड़की को अपने आप पर शर्मिंदगी महसूस हो| कॉंप्लिमेंट ज़रूर करे शादी से पहले और बाद में मगर व्यक्तिगत टिप्पणिओ पर रोक लगाए| 

उसकी सहेली, रिश्तेदार लड़कियो की तारीफ़ – Do not priase her friends or her relatives

लड़के ने अगर भूल से भी कह दिया की उसकी होने वाली पत्नी की सहेली या रिश्तेदारो में से कोई भी लड़की कितनी खूबसूरत या आकर्षक है तो आग लग जाएगी| मन ही मन सोच ले मगर अपने होने वाले साथी को शादी से पहले उसकी सहेली या किसी और रिश्तेदार लड़कियो की तारीफ़ ना करे|  

अपना वजन बढ़ाओ या कम करो – Never talk about her weight

अगर वो पतली है या थोड़ी मोटी, आपने उसे चुना है और जैसे है ऐसी अच्छी है ऐसा कहे, कभी यह नहीं की वजन बढ़ाओ या कम करो| इस बात की तो आप से ज़्यादा उसको फ़िक्र रहती है| 

कॉलेज या शहेर के बारे में – About her college or city

किसी भी हालात में उसके कॉलेज की या उसके शहेर की या जहाँ रहती है उस एरिया के बारे में कुछ नकारात्मक ना कहे| क्या आप को ऐसा कोई कहे तो आप को अच्छा लगेगा? यह बात सोचे| 

शादी तो घर वाले तय करेंगे – Family will decide about marriage

प्यार का रिश्ता शादी में बदलना है तो शादी से पहले यह कहे की घरवाले शादी तय करेंगे तो आप किस काम के है? लड़की तो यही सोचेगी| इसीलिए शादी से पहले यह ना कहे की घरवाले शादी तय करेंगे| 

शादी के बाद अपने फ्रेंड्स को नो एंट्री – No entry for your friends after marriage 

किससे दोस्ती रखे और अपने घर बुलाए यह सिर्फ़ लड़की की पसंदगी की बात है| आप कौन होते है यह डिसाइड करने वाले? क्या उसने आप से ऐसा कहा की आपके दोस्तो को घर नहीं आने देगी या तो दोस्ती त्याग कर दो? 

उसके फॅमिली और रिश्तेदार आप को पसंद नहीं है – You do not like her family or relatives

शादी आप लड़की से कर रहे है तो उसके परिवार और रिश्तेदार को निभाना होगा| यह कभी ना कहे की आप को वो लोग पसंद नहीं है| आख़िर उनके बीच तो वो बड़ी हुई है|

उसकी परवरिश आप को पसंद नहीं है – You do not like her dress or sense of dress
शादी से पहले कभी ना कहे की आप को उसकी परवरिश या ढंग पसंद नहीं है| बेहतर होगा की आप अपनी पसंदगी के कपड़े लेके उसको तोहफा दे तो वो भी समझ जाएगी| 

अपने माँ की इच्छा – What your mother wishes for in a bride

अपने होने वाली बीबी को अपने माँ की पसंद बहू मे क्या है यह बताने का कोई मतलब नहीं है| फट कर के जवाब मिलेगा की अपने माँ से ही कह दो की ऐसी बहू ले आए| तब आप का चेहरा छोटा हो जाएगा| 

आप की चीज़ो की ख्वाइश – Your pipe dreams about car, house and travel

लड़की को इंप्रेस करने के लिए आपने अगर ऐसा कहा की शादी के बाद आप को बड़ा घर चाहिए या फॉरिन घूमने की इच्छा है या बड़ी कार लेनी है तो ले लो अपने दम पर, लड़की को क्यों बता रहे हो| इंप्रेस होने के बजाये वो तो कहेगी की बस सपने ही देखते रहोगे और कुछ नहीं कर सकते हो| 

तुम्हारे में अक्कल ही नहीं है – You are dumb

अब ऐसा तो होगा ही को आप को जो आता है या आप जो जानते है वो लड़की नहीं जानती होगी तो ऐसे मे उसको आप कहेंगे की तुझ मे तो रत्ती भर भी अक्कल नहीं है यह ग़लत बात है| ना अकेले में, ना किसी के सामने, ऐसा कभी भी भूल से भी ना कहना| 

लड़की बाते याद रखती है, खास कर के ऐसी बाते जिससे उसको बुरा लगा हो| यह 11 बातें और अन्य ऐसी बातें जो नहीं करना चाहिए वो कभी ना करे शादी से पहले (और बाद में) भी तो वो हमेशा प्रसन्न रहेगी|

Loading...

Leave a Comment

Your Name

Comment

1 Comments

मन मोहन, Mar 09, 2018

वो कौनसी 11 बातें हैं जो हम उस लड़की से ना कहें जिससे शादी करनी है और कियों ना कहें यह भी आप विस्तार से बताइए प्लीज़