दस सवालों के जवाब शादी से पहले पूछे - Ten Questions to Ask Before Marriage in hindi

दस

दस सवालों के जवाब शादी से पहले पूछे (Ten Questions to Ask Before Marriage in hindi): जब शादी का फ़ैसला कर लिया और अपने जीवन साथी को चुन लिया तो आगे कई ऐसी बाते है जिस के बारे में खुलासा कर लेना ठीक है शादी से पहले|जानिए यह 10 सवाल जिसके जवाब पर आप आगे का फ़ैसला कर सकेंगे| 

आमदंनी और खर्चा? - Income and expenditure?

अगर अरेंज्ड (arranged )शादी है तो एक दूसरे के बारे में कम जानते होंगे| आम तौर पर यह पति की ज़िम्मेदारी है की इतना कमाए की आज और कल के लिए जीवन पैसे की तकलीफ़ के बिना चल सके| होने वाली पत्नी को इस बात की अवश्य निश्चित रूप से जानकारी पानी ज़रूरी है क्योंकि पैसे की कमी याने वैवाहिक जीवन में झगड़े का मूल होता है| 

क्या अपनी मर्ज़ी से शादी करते है? - Marriage of own free will or due to pressure or social reasons?

अगर एक दूसरे से प्रेम में हो और शादी का सोच लिया है तो यह सवाल खड़ा नहीं होता है है मगर अरेंज्ड (arranged )शादी है तो यह ज़रूरी है| लड़का कभी कभी सिर्फ़ माता पिता को खुश करने के लिए शादी के लिए राज़ी होता है| कई लड़के ऐसी लड़की को ढूँढ़ते है जो कमाती है तो उनका बोझ कम हो सके| लड़की भी सिक्योरिटी के लिए शादी करने को तैयार होती है| “कोई भी हो, बस शादी ही तो करनी है” सोच मे आगे जाके विवाहिक जीवन मे जो मेल जोड़ होना चाहिए|

भूतकाल के बारे में पूछे? - Do not forget the past - it is a pointer to the future

अरेंज्ड (arranged )शादी में एक दूसरे के बारे में ज़्यादा कुछ जानते नहीं है| बातो बातो में बचपन से लेके आज तक के कुछ किस्से ज़रूर जान ले ताकि व्यक्ति कैसा है इसका अंदाज़ा लगा सके| बातो में से यह भी मालूम होगा की होने वाला जीवन साथी ईगोइस्ट है और उसके अलग गुण बाहर निकल आएँगे जिस पर से शादी करनी या नहीं का फ़ैसला हो सकता है| 

शादी के बाद विवाहिक जीवन के बारे मे पूछे और चर्चा करे? - Life after marriage?

यह ना भूले की शादी के बाद अलग परिस्थिति खड़ी होती है जैसे की साथ में जीवन है तो हर एक का व्यक्तिगत जीवन भी है तो दोनो की आज़ादी होनी चाहिए| यह भी चर्चा करे की पत्नी अगर हाल में नौकरी करती है तो बाद में भी नौकरी करेगी या नहीं| खर्चे का कैसे बटवारा होगा या तो क्या पति खुद सारे खर्चे संभालेगा? बच्चे कब होने है? तुरंत या तो 2-5 साल के बाद? इन बातो का विश्लेषण करे तो बाद में तकरार नहीं होगी| 

सेक्स के बारे में क्या विचार है? - Thoughts on sex?

यह सवाल एक दूसरे को करना चाहिए| कई महिलाए शादी में सेक्स को ज़्यादा महत्व नहीं देती है और कई पुरुष ऐसे है की जो सिर्फ़ अपने स्वार्थ और आनंद का सोचते है| सेक्स के विषय पर चर्चा अवश्य करे क्योंकि यह शादी का एक अहम पाया है| 

आदतों के बारे में सवाल  - Know your partner’s habits - ask

ऐसे तो आम तौर पर लड़कियो में शराब, सिगरेट और कोई नशीली चीज़ो का सेवन करने की आदत कम होती है| यह सवाल होने वाली पत्नी अपने होने वाले पति से पूछे और जान ले की अगर ऐसी कोई आदत है तो क्या वो सीमा में रहके शराब पीता है या नहीं?

तनाव और गुस्सा कैसे संभालता है होने वाला जीवन साथी? - How does your partner manage stress and tension?

तनाव तो जीवन का हिस्सा है और गुस्सा भी आ जाता है तो दोनो युगल एक दूसरे को यह पूछे और जाने की वो कैसे अपने आप पर काबू रखते है| यह ज़रूरी है महिला को जानना क्योंकि यह बिल्कुल आसान है की किसी और का गुस्सा पति अपनी पत्नी पर निकाल देता है| 

क्या होने वाले पति यह उम्मीद रखता है की पत्नी खाना पकाएगी और 100% सेवा करेगी? - Who handles the household chores?

पढ़ी लिखी और नौकरी करने वाली लड़की आज़ाद भी होती है और उसे यह पसंद नहीं होगा की पति को पानी दे, सुबह शाम खाना पकाए, कपड़े धोए और हर माँग पूरी करे| इस बात पर चर्चा करे और जो कुछ भी हो लड़की पहले से स्पष्ट कर दे और लड़का भी ताकि बाद में यह लड़ाई झगड़े का मूल ना बन जाए| 

धर्म से जुड़े सवाल  - Religious and spiritual preferences - ask

आज कल ऐसा होता है की दो अलग धर्म के युगल शादी करने का सोचते है| एक ही धर्म के हो फिर भी एक साथी सभी रीति रिवाज़ ज़्यादा मानता नहीं है और दूसरा साथी अत्यंत धार्मिक हो| तो पहले से एक दूसरे से इस बात पर चर्चा करे और जान ले की दोनो की रूचि क्या है और वो क्या यह उम्मीद रखेंगे की अपने पार्ट्नर से शादी के बाद उसके कहे अनुसार करेगा या करेगी? 

माँ बाप की कितनी चलेगी? - Will parents have a say in the life of couples?

पारंपरिक परिवार में बहू शादी करके आई तो उसको अपनी सास की उंगली के नीचे रहना होता है| आज कल लड़किया पढ़ी लिखी है और अच्छी पोस्ट पर नौकरी भी करती है तो क्या उन्हे यह पसंद होगा? बिल्कुल नहीं| लड़कियो को यह बात अपने होने वाले पति से ज़रूर पूछ के स्पष्टता से जान लेनी चाहिए ताकि सब मिल जुल के रहे, झगड़े ना हो और ऐसा समय ना आए की इस बात पर घर छोड़ के दोनो अलग रहने लग जाए| 

यह तो है सिर्फ़ 10 सवाल मगर और भी ऐसे सवाल है जो परिस्थिति के अनुसार आप के दिमाग़ में आने चाहिए और जिन पर स्पष्टता होनी चाहिए| शरमाये नहीं| आज पूछे ताकि कल पछताने की बारी ना आए|

TAGS: #vivah ke liye upay/totke in hindi #shadi karne ke upay #jaldi shadi karne ke upay/totke #jaldi shadi hone ke nuskhe/tarike #shadi hone ki dua #shaadi ke totke #family guru tips for marriage #lal kitab ke upay for early marriage #jaldi shadi hone ke upay/totke hindi 

Loading...

Leave a Comment

Your Name

Comment

1 Comments

Surya, Jan 06, 2018

These are right questions and must to ask. I like your post. Well done. Superb Job.